दीपावली की रात बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर मे  आपसी रजिश मे हुई बडी घटना।

देवरिया बनकटा विकासखंड के जंजीरहा के ग्राम प्रधान व शराब तस्कर अजीत सिंह पटेल जडी की दीपावली की रात बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

रात्रि में ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

बनकटा थाने पर पहुंचे एसपी देवरिया संकल्प शर्मा ने मातहतो के साथ बैठक की और शीघ्र ही घटना के पर्दाफाश व अपराधियों के गिरफ्तारी का निर्देश दिया। घटना के बाद ग्राम प्रधान के समर्थकों में रोष है।

Share.