ग्राम रेवसा थाना नदगंज जिला गाज़ीपुर इंडियन पेट्रोल पंप के सामने पिकअप का डाला टूट जाने की वजह से रूह कपाने वाला हादसा
■हादसे के बाद दी गई सूचना पर पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू कराया।
गाजीपुर के नंदगंज थाना इलाके का मामला है यहाँ रेवसा गांव में वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन हाईवे पर हुए हादसे में नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई।
स्थानीय लोगो के अनुसार, 25 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को गिट्टी लदा डंपर ओवरटेक कर रहा था।
तभी पिकअप पर बने मचान में लगा एंगल डंपर में फंस गया। इसके बाद मचान सहित पिकअप के डाले (बॉडी) का एक हिस्सा टूट गया और एक के बाद एक श्रद्धालु 100 मीटर तक गिरते गए और डंपर उनको रौंदता हुआ निकल गया। पिकअप में क्षमता से अधिक लोग सवार थे।
गोरखपुर के बांसगांव थाना इलाके के बल्लूचक गांव निवासी धर्मवीर साहनी (30) अपनी पिकअप से सभी श्रद्धालुओं को लेकर जा रहे थे।
पिकअप में 25 लोग थे। पिकअप में टेंट हाउस के लोहे के एंगल से दो तल का मचान बनाया गया था। क्षमता से अधिक सामान और श्रद्धालु पिकअप में सवार थे।
करीब दोपहर 02.40 बजे कुसम्ही कला गांव के पेट्रोल पंप से सौ मीटर दूर थी कि पिकअप चालक ने ओवरटेक दिया।
दोनों गाड़ियों की रफ्तार अधिक थी। ओवरटेक करते समय पिकअप के मचान में लगा एंगल डंपर में फंस गया, जिसके बाद मचान टूट गया। डंपर ने पिकअप के बाएं हिस्से का डाला (बॉडी) को पूरी तरह से तोड़ दिया।
मचान टूटने के बाद एक के बाद एक श्रद्धालु गिरते चले गए और 100 मीटर के अंदर आठ श्रद्धालु गिर पड़े। डंपर के पहिए के नीचे जो भी आया वह बच नहीं पाया
हादसे के बाद पेट्रोल पंप संचालक की सूचना पर ट्रैफिक पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू कराया। इस दौरान लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई।
हादसे के दौरान डंपर तेज रफ्तार में था। एक के बाद एक कई श्रद्धालुओं को कुचलने के बाद चालक ने स्पीड और बढ़ा दी, जो सड़क किनारे और हादसा स्थल के समीप स्थित पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में भी देखा गया। इस फुटेज को डीएम-एसपी ने भी देखा।






