Spread the love

*ग्रामीणों ने सड़क आर सी सी कार्य को रोका
प्रतापपुर ,देवरिया,13 मई, सोमवार
विकास खण्ड बनकटा के ग्राम सभा मिश्रौली गुनी टोला में बनकटा ब्लाक द्वारा सड़क का आर सी सी की ढलाई हो रहा है ,जिसकी मानक गुडवत्ता पूर्वक नही है।ग्रामीणों ने काम को रोक दिया,कार्य करने वाले मजदूर काम रोक दिए।

मजदूरों ने इसकी सूचना,ठेकेदार को दी।ठेकेदार द्वारा समझने के बाद भी ग्रामीण नही माने।ग्रामीणों ने जे ई शैलेश शर्मा को फोन करके बताया कि सड़क आर सी सी बन रहा है।उसकी मानक ठीक नही है।कार्य रोकवा दीजिये।

इस पर जे ई भड़क गए,बोले कि तुम कौन होते ही ये सब पूछने वाले।इस बात को लेकर फोन पर बहस हो गयी।

उपस्थित लोगों का कहना है कि जे ई मौके पर आए तब काम होगा।लोगो ने कार्य गुडवत्ता पूर्ण करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

मौके पर खबर लिखे जाने तक जे ई व ठेकेदार नही पहुँचा था।

ग्रामीणों में रविन्द्र यादव, सोनू यादव,धनन्जय सिंह,मुन्ना कुमार, अभिषेक यादव,संतोष सिंह, प्रदीप,सुजीत,भरत सहित दर्जनों लोग है।

Share.