आगामी पर्व तथा लोकसभा
सामान्य निर्वाचन-2024 आदि के दृष्टिगत रखते हुये वलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया
उरई जालौन आगामी पर्व व लोकसभा सामान्य निर्वाचन – 2024 को दृष्टिगत रखते हुये
किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में दंगा एवम बलवा आदि से निपटने तथा नियंत्रण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक जालौन असीम चौधरी के निर्देशन में पुलिस लाईन उरई में दंगा नियन्त्रण उपकरणों से सुसज्जित होकर बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया है ।
बलवा ड्रिल के अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों में से ही बल्वाई बने लोगों (भीड़) को तितर बितर करने हेतु बलवा ड्रिल के अंतर्गत कार्यवाही करायी गयी तथा पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरण रबर बुलेट गन, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, टीयर स्मोक सेल, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों के सम्बन्ध मे जानकारी दी गयी एवं बल्वा ड्रिल का डिमॉस्ट्रेशन कराया गया तथा प्रयोग के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी अवगत कराया गया । ड्रिल के दौरान ड्रोन कैमरे से निगरानी की गयी ।






