कहां अवैध निर्माण हो रहा है किन इलाकों में अवैध प्लॉटिंग चल रही है अब इसकी माॅनिटरिंग सैटेलाइट इमेज से।
लखनऊ में कहां अवैध निर्माण हो रहा है, किन इलाकों में अवैध प्लॉटिंग चल रही है। अब इसकी माॅनिटरिंग सैटेलाइट इमेज की मदद से की जाएगी।
अवैध निर्माण कब शुरू हुआ और कब पूरा हुआ, इसकी भी सटीक जानकारी मिलेगी जिससे अफसरों व अभियंताओं की जवाबदेही निर्धारित की जा सकेगी।
सैटेलाइट से चिन्हित होंगे अवैध निर्माण व प्लाटिंग नये साल में डिजिटल माॅनिटरिंग की व्यवस्था
वीसी इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि ‘सैटेलाइट इमेज के माध्यम से अवैध निर्माण की जानकारी मिलने पर जोन की प्रवर्तन टीम को स्थल निरीक्षण के लिए भेजा जाएगा व अभियंताओं को कार्यवाही की फोटो मोबाइल एप पर अपलोड करनी होगी।
साथ ही अवैध निर्माण के खिलाफ जारी की जाने वाली नोटिस सीलिंग व ध्वस्तीकरण आदेश की काॅपी व आदेश के पालन में स्थल पर की गई कार्रवाई की जानकारी भी एप पर अपलोड करनी होगी।
लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने अवैध निर्माण/प्लॉटिंग की डिजिटल माॅनिटरिंग के लिए साॅफ्टवयेर व मोबाइल एप तैयार कराया है।
उपाध्यक्ष ने बताया कि साॅफ्टवेयर के माध्यम से अवैध निर्माण/प्लॉटिंग की डिजिटल माॅनिटरिंग व लोकेशन ट्रैकिंग के लिए एलडीए ऑफिस में ही कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। जिसमें कंपनी की तरफ से एक टेक्निकल एक्सपर्ट की तैनाती की जाएगी, जिसके सहयोग में प्राधिकरण के कर्मचारियों को आवश्यकता अनुसार लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि साॅफ्टवेयर व मोबाइल एप विकसित करने का कार्य बैंक के CSR फंड से कराया जा रहा है और प्राधिकरण पर इसका कोई खर्च नहीं आएगा।





