50 गांवों की बिजली खतरे में!”
“चिरगांव बिजली उपकेंद्र डूबा कौन जिम्मेदार?”

नमस्कार, आप देख रहे हैं FocusNews24 into 7
मैं हाज़िर हूँ एक बेहद गंभीर और चिंता जनक रिपोर्ट।
स्थान – चिरगांव, झांसी।
यहाँ का बिजली उपकेंद्र इन दिनों पानी-पानी है…
जी हाँ, चिरगांव बिजली उपकेंद्र पूरा जलमग्न हो चुका है, और इससे 50 गांवों की बिजली व्यवस्था खतरे में पड़ गई है।

बारिश के चलते उपकेंद्र परिसर में इतना अधिक पानी भर गया है कि वहां लगे विद्युत उपकरणों पर सीधा खतरा मंडरा रहा है।
कर्मचारियों का कहना है कि पानी लगातार मशीनों तक पहुंच रहा है, और यदि अब भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो बड़ी दुर्घटना और विद्युत व्यवस्था ठप होने की पूरी संभावना है।

बिजली विभाग ने नगर पालिका और एसडीएम मौठ को पहले ही सूचना दे दी थी,
मगर अब तक सिर्फ सरकारी घोड़े दौड़ते नजर आए हैं,
कोई ठोस कार्यवाही अभी तक होती नहीं दिख रही है।

स्थानीय लोगों और उपभोक्ताओं में भी इस हालात को लेकर गहरा आक्रोश है।
उनका कहना है कि प्रशासन और सिस्टम की लापरवाही के चलते उन्हें हर साल बारिश में बिजली कटौती और खराब आपूर्ति जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

प्रश्न ये है कि –

क्या हर बार बारिश आते ही हम ऐसी स्थिति का शिकार होते रहेंगे?
क्या हमारे सिस्टम में स्थायी समाधान की कोई योजना नहीं?
अब वक्त है कि प्रशासन इस जलभराव को हल्के में न ले,
वरना ये लापरवाही किसी बड़ी त्रासदी में बदल सकती है।

FocusNews24 into 7 की अपील है कि प्रशासन अविलंब जल निकासी की समुचित व्यवस्था करे और उपकेंद्र की सुरक्षा को प्राथमिकता दे।

आप बने रहिए FocusNews24 into 7 के साथ
जहाँ खबर मिलती है पूरी सटीक 

Share.