मिशन शक्ति फेज-05 अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक
मिशन शक्ति फेज-05 अभियान के तहत थाना पूंछ क्षेत्र के मडोरा खुर्द में मिशन शक्ति टीम द्वारा प्राथमिक विद्यालय मडोरा खुर्द परिसर में एक चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम थाना अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस दौरान टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सशक्तिकरण, शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, साइबर अपराध से बचाव, तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
साथ ही महिलाओं को सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों — 112, 1090, 1076, 1098, 181 आदि की जानकारी भी दी गई, ताकि किसी आपात स्थिति या सहायता की आवश्यकता होने पर वे इनका उपयोग कर सकें।
यह अभियान थाना अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे के नेतृत्व में संचालित किया गया।
इस दौरान महिला कॉन्स्टेबल अखिलेश, दीपशिखा, अनीशा, उपनिरीक्षक दलबीर सिंह एवं बलवान सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
संवाददाता विवेक तिवारी पूंछ की रिपोर्ट






