निवेशकों को लुभा रहा योगी मॉडल ।
जनपद जालौन से 41 कंपनियों के साथ एमओयू साइन किए गये।
रिपोर्ट: विनय पचौरी
focusnews24x7
■■■■■■■■■■■■
- आज 41 कंपनियों द्वारा 49066 करोड रुपए का एमओयू अनुबंध किया गया
उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के जालौन में पहला इन्वेस्टर सम्मिट 2022 23 का आयोजन उरई के नेशनल हाईवे 27 के पास होटल श्यामा सरोवर में आयोजित हुआ
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय केंद्रीय सूक्ष्म एवं लघु और मध्यम उधम राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा व उनके साथ रहे यूपी के कारागार मंत्री जिले के प्रभारी धर्मवीर प्रजापति।
वहीं जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने अपने उद्बोधन द्वारा सोलर प्रणाली को मजबूत करने तथा नवीन यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट की नीति पर विस्तार पूर्वक चर्चा की
उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सख्त निर्देशों का अनुपालन करते हुए जनपद जालौन से बड़े इन्वेस्टो को खुली छूट दी गई है कि वह आगे आए शासन की ओर से उनकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा उन्होंने बताया कि 48000 करोड का इन्वेस्टमेंट है जोकि केवल सोलर पावर जनरेशन के संबंध में है वही हॉस्पिटैलिटी से संबंधित भी आवेदन प्राप्त हुआ है जिसमे श्री दीपमणि सीरौठिया सहित
एक अन्य इन्वेस्टर ने भी करार किया आगे उन्होंने बताया कि जनपद जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेस की भी कनेक्टिविटी होने से ही जालौन जिले के लिए एक बेहतरीन अपॉर्चुनिटी संयोजित हो गई है यह बुंदेलखंड एक्सप्रेस को जनपद जालौन प्रवेश द्वार भी कहा जा सकता है उन्होंने कहा वह दिन दूर नहीं होगा जिस दिन जनपद जालौन सोलर ऊर्जा के लिए व नवीन पर्यटन के लिए विख्यात होगा जिले में नमामि गंगे योजना भी जिले के विकास में सहायक है
इन सभी व्यवस्था को देखते हुए जिला प्रशासन ने यूपी नेडा के साथ संबंध स्थापित किया जिससे कि सारी व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके यहां विद्युत आपूर्ति की भी बड़ी समस्याएं आ रही थी उनको भी ध्यान रखते हुए जिला प्रशासन ने संज्ञान में लेते हुए इसको बेहतर बनाने के लिए नई दिशा की ओर कदम बढ़ा दिया है
आज जनपद जालौन में निवेश के लिए बेहतरीन वातावरण उपलब्ध है हम सबके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है कि हमारे जनपद जालौन से हमारे केंद्रीय मंत्री भी मिनिस्ट्री ऑफ़ माइक्रो स्मॉल और मध्यम मंत्रालय से ही हैं जिससे इन्वेस्टर को बेहतरीन सुविधाएं त्वरित उपलब्ध हो भी सकेंगी। वही जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न विभागों के क्रियान्वयन से रिलेटेड जो भी समस्याएं आती हैं उसके लिए निवेशकों को सुविधाएं देने हेतु एक वन टॉक डेस्क स्थापित किया जाएगा उन्होंने कहा मेरे पूरे प्रशासन की टीम की ओर से सारे इन्वेस्टर को आभार व्यक्त करना चाहेंगे वह आश्वस्त करना चाहेंगे कि कोई भी समस्या हो उसके लिए हम सभी सदैव तत्पर हैं और मुझे नहीं लगता कि आपको किसी भी नकारात्मक व्यवस्था में उलझना पड़े।
जिसके चलते सेमिनार में लगभग 50 कंपनियों ने प्रतिभाग किया जिसमें 41 कंपनियों द्वारा 49066 करोड रुपए का एमओयू अनुबंध किया गया सर्वप्रथम माननीय केंद्रीय सूक्ष्म एवं मध्यम राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया अगर यहां इतनी सारे निवेस्टर आते हैं तो निश्चित ही जनपद में युवाओं को भारी संख्या में रोजगार सृजित होंगे वही सोलर ऊर्जा निर्माण के क्षेत्र में पर्यटन विकास के क्षेत्र में ,कोल्ड स्टोरेज, फ्रोजन इकाई के क्षेत्र में एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में जैव ऊर्जा आदि के क्षेत्र में निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं जो कि जनपद जालौन के विकास के लिये अति उत्तम खुशखबरी है राजकीय बुंदेलखंड क्षेत्र व पूर्वांचल क्षेत्र में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम क्रमशः 25% 20% एवं 15% प्रतिशत पूंजीगत सब्सिडी के लिए पात्र होंगे वहीं अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति तथा महिला उद्यमी अतिरिक्त 2% पूंजी सब्सिडी के लिए पात्र होंगे नई एमएसएमई विकासकर्ता के लिए भूमि क्रय करने अथवा लीज डीड कराने पर स्टांप शुल्क में 100% छूट है वहीं वित्तीय संसाधन के लिए अनुमोदित किए गए ऋण पर सालाना ब्याज पर 50% शासन द्वारा प्रतिपूर्ति का प्रस्ताव है साथ ही नई इकाई के लिए 10 वर्ष के लिए विद्युत कर माफ कर दिया जाएगा साथ ही पर्यावरण सुधार हेतु प्रोत्साहन किया जा रहा है वही इस अवसर पर जॉइंट कमिश्नर अमित कुमार, जिलाधिकारी चांदनी सिंह, पुलिस अधीक्षक ईरज राजा सहित अन्य अधिकारी रहे । वही नेता गणो में मूलचंद निरंजन विधायक माधौगढ़, सदर विधायक गौरीशकर ,नगर पालिका अध्यक्ष अनिल बहुगुण ,लक्ष्मण दास बवानी




