राजकीय संग्रहालय में झांसी क्लब हाउस द्वारा सभी युवा प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान किया
रिपोर्ट: पंकज रावत
focusnews24x7
■■■■■■■■■■■
झांसी के राजकीय संग्रहालय में झांसी क्लब हाउस द्वारा सभी युवा प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान किया गया जो कविता,कहानी ,संगीत, कॉमेडी इत्यादि क्षेत्रों में विशिष्ठ रुचि रखते हैं।
कार्यक्रम का संचालन शिवम राजपूत और सत्येंद्र सिंह परिहार ने किया ।
मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रदुम्न ठाकुर(जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस ), श्री शिवदीप ठाकुर(युवा समाजसेवी), श्री राजकुमार यादव (जिलाउपाध्यक्ष युवा कांग्रेस ) श्री आलोक पचौरी(मुख्य कलाकार) जी ने मंच की शोभा बड़ाई व कलाकारों का हौसला अफजाई किया।
कार्यक्रम में प्रतिभा शाली कलाकारों (राम,अतुल,अर्चना,हितेश,मधुर,राधे,अजय) की परफॉर्मेंस ने चार चांद लगा दिए।
झांसी क्लब हाउस के फाउंडर्स सत्येंद्र सिंह परिहार और शिवम राजपूत जी ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम झांसी क्षेत्र में निश्चित समयांतराल पर करते रहेंगे, ताकि युवा कलाकारों को हुनर दिखाने के अवसर मिलते रहे।





