नाथद्वारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी
■ सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी मात्रा मे पुलिस बल भीरहा तैनात
नाथद्वारा। जिला राजसमंद के नाथद्वारा तहसील के कस्बाई एवं ग्रामीण इलाकों में 12 रबी उल अव्वल के अवसर पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों ने डीजे, झंडों और ट्रैक्टरों के साथ जुलूस निकाला, जिसमें बच्चे, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए।
जुलूस के दौरान नात-ए-पाक और कलाम के साथ नारे तकबीर तथा अल्लाह हू अकबर की सदाएं गूंजती रहीं। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का जोरदार स्वागत किया। जुलूस बड़ोदरा चौराहा इस्लाम मस्जिद से प्रारंभ होकर बस स्टैंड होते हुये जामा मस्जिद और इमामबाड़ा होते हुए निर्धारित स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मौलवी ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पूरी इंसानियत के लिए रहमत बनकर आए। उन्होंने कहा, “सरकार की आमद मरहबा, मरहबा।”
कार्यक्रम में हाजी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात रहा।




