135 किलोग्राम गांजा के साथ 03 तस्कर हुये गिरफ्तार
रिपोर्ट – ओमप्रकाश उदैनियांप्रदेश उपाध्यक्षपत्रकार एकता संघ उ प्र
उरई जालौन मादक पदार्थों की रोकथाम के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत एस ओ जी / सर्विलांस की टीम और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उर ई अजय ब्रह्म तिवारी की टीम को मिली बडी सफलता जिसके तहत 150 किलोग्राम अवैध गांजा सहित तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया।
वरामद गांजे की कीमत अनुमानित राशि 50 लाख बतायी जा रही है! पकडे गये अभियुक्त म प्र के बताये गये है जिनके खिलाफ कोतवाली उरई मे मुकद्दमा अपराध संख्या 845/24 धारा 8/20 एन डी पी एस के तहत प्रकरण दर्ज कर कृत कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी।
टीम मे शामिल रहे एस ओ जी प्रभारी सतीश कुशवाहा, जिला अस्पताल चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह आदि।
उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध मे पुलिस अधीक्षक डा दुर्गेश कुमार ने पत्रकारो को बताया
पत्रकार वार्ता के समय अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार, सी ओ सदर अर्चना सिंह भी उपस्थित रहे।






