महाराजा खेत सिंह जयंती समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया।
समथर( झांसी) आज गुरुवार को कस्बा समथर अग्गा बाजार में महाराजा खेत सिंह खंगार जयंती समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया।
जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश से दर्जा प्राप्त मंत्री हरगोविंद कुशवाहा एवं विशिष्ट अतिथि विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत के पुत्र राहुल राजपूत एवं समाज के अध्यक्ष अतबल सिंह, कार्यक्रम संयोजक अशोक सिंह समथर नंदपुरा वाले भूदेव सिंह शैलेंद्र सिंह अमरा,डॉ कमलेश परिहार। कोमल सिंह परिहार पत्रकार, अध्यापक पहलाद सिंह दखनेश्वर,राजेंद्र सिंह खंगार राम प्रकाश गुप्ता इतिहासकार चिरगांव करन सिंह , दुर्गपाल नगरा आदि ने मां गजानन, एवं महाराजा खेत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वल किया।
प्रदेश सरकार से दर्जा प्राप्त मंत्री हरगोविंद कुशवाहा ने समाज को संबोधित करते हुये कहा कि क्षत्रिय समाज के युवा-युवतियां शिक्षित होकर ऐसे कार्य करें कि वह इतिहास बन जाये। भले ही किसी ने इतिहास दबाया हो, तुम नया इतिहास हो। मुख्य वक्ता हरगोविंद कुशवाहा मंत्री ने कहा कि बुन्देलखण्ड में जितनी भी रितियां प्रचलित हैं वह महाराजा खेत सिंह ने आरंभ की थी। जिनमें सुआटा, झिझिया, मामुलिया, बीजासेन, बच्चे खंगुरिया सुरक्षा की तलवार, पहनना, उनकी दूरगामी से आरंभ की गई थी। उन्होने बेटा-बेटी को समान मानते हुये शिक्षा ग्रहण करने की बात कही।
कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक कलाकार कुमारी नेहा जी एवं मुलायम सिंह बघेल तथा मोहम्मद इशहाक ने अपनी गायन शैली से महाराजा खेत सिंह की इतिहास का वर्णन कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में सभी पत्रकारो को स्मृति ‘ चिन्ह देकर सम्मानित किया गया पत्रकार एकता संघ झाँसीग्रामीण के जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह गुर्जर को पगड़ी बाधकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया साथ में वरिष्ठ पत्रकार उमा चरण अग्रवाल व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं हरि कृष्ण शिल्पकार लोयर कृष्ण जी जिला सहकारी बैंक उरई राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव गया प्रसाद वर्मा एडवोकेट नारायण सिंह कुशवाहा पूर्व उपाध्यक्ष सोसाइटी जहूर अहमद आरिफ अली धर्मेन्द उदैनिया आदि सभी का सम्मान किया गया के कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया कि पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर मंत्री कुशवाहा जी ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम संयोजक अशोक सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन वरिष्ठ पत्रकार कोमल सिंह परिहार ने किया
तहसील संवाददाताजयपाल सिंह गुर्जर की रिपोर्ट






