कोतवाली जालौन एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा 06 अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट: ओमप्रकाश उदैनिया
उरई जालौन पुलिस अधीक्षक डा दुर्गेश कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार के पर्यवेक्षण मे चलाये जा रहे अपराध नियंत्रण के अभियान के तहत
जालौन कोतवाल वीरेन्द्र पटेल व एस ओ जी / सर्विलांस प्रभारी सतीश कुशवाहा की टीम ने पशु चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुये घटनाओं से सम्बन्धित 06 अन्तर्रजनपदीय अभियुक्तों को
चोरी के 16 बकरे/बकरियां तथा घटना में प्रयुक्त 01 अदद ईको कार एवं अवैध असलाह कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।







