साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश, कार्रवाई में 07 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
नमस्कार! आप देख रहे हैं Focus News 24×7, मैं हूँ विनय पचौरी और पेश है इस वक्त की बड़ी रिर्पोट ओमप्रकाश उदैनिया के साथ
उरई, जालौन से एक बड़ी सफलता पुलिस के हाथ लगी है।
साइबर क्राइम थाना और कोतवाली जालौन पुलिस ने मिलकर साइबर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में कुल 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में ठगी से संबंधित सामग्री बरामद की है।
जिनमें शामिल हैं —
133 एटीएम कार्ड,
104 पासबुक,
11 चेक बुक,
80 सिम कार्ड,
32 मोबाइल फोन,
02 लैपटॉप,
01 वाई-फाई डिवाइस,
14 क्यूआर कोड
और ₹74,500 नगद।
इस संगठित गिरोह का इस्तेमाल अलग-अलग बैंक खातों और सिमकार्ड्स के ज़रिए भोले-भाले लोगों को ठगने के लिए किया जाता था। गिरोह के सदस्य तकनीकी रूप से प्रशिक्षित थे और लोगों को कॉल कर, लिंक भेजकर या फर्जी बैंक प्रतिनिधि बनकर साइबर ठगी को अंजाम देते थे।
इस पूरे मामले की जानकारी जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने एक पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि पुलिस की सक्रियता और साइबर टीम की सतर्कता से यह सफलता मिली है, और इस नेटवर्क से जुड़े बाकी सदस्यों की तलाश भी जारी है।
Focus News 24×7 की तरफ से जनमानस से अपील है कि किसी भी अनजान कॉल या लिंक पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें। सावधानी ही सुरक्षा है।
इसी के साथ दीजिए मुझे इजाजत। देखते रहिए – Focus News 24×7 – सच सबसे पहले।






