भारत विकास परिषद छत्रसाल शाखा का अधिष्ठापन एवं दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न।
स्थान: सरस्वती शिशु मंदिर, जालौन नगर
जालौन नगर में भारत विकास परिषद छत्रसाल मुख्य शाखा का अधिष्ठापन एवं दायित्व ग्रहण समारोह सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य रूप से संपन्न हुआ।
आपको बता दें कि भारत विकास परिषद द्वारा नगर में समय-समय पर अनेक रचनात्मक और समाजोपयोगी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। इनमें प्रमुख रूप से वाटर कूलर और वॉटर प्यूरीफायर की स्थापना, दवा वितरण, हीमोग्लोबिन की जांच, स्वेटर और फल वितरण जैसे कार्य शामिल हैं, जिनसे समाज के जरूरतमंद वर्ग को निरंतर लाभ पहुंचाया गया है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे –
राम राजा निरंजन, बिलासपुर मुख पुनीत मित्तल, राजेश गुप्ता, प्रांतीय सचिव विक्रांत खंडेलवाल, बुंदेलखंड क्षेत्रीय संगठन मंत्री लखन लाल, भूपेंद्र कंथारिया, रमाकांत द्विवेदी, अरुणकांत द्विवेदी, अध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश शर्मा, बृजेंद्र दुबे, सुशील बाजपेई, राजू पोरवाल, निशा महेश्वरी, राजेंद्र अग्रवाल, नैना साहनी, विपिन उपाध्याय, मधु पांडे, अभिषेक हर्षवर्धन, त्रिलोकी नाथ गुप्ता सहित सैकड़ों महिलाएं और पुरुष।
रिपोर्ट: महेश चौधरी, फोकस न्यूज़ 24×7, जालौन






