अनाथालय में बच्चों संग केक काटकर मनाया जन्मदिन, समाज सेवा की मिसाल बने अभिषेक उदैनिया
नमस्कार, आप देख रहे हैं Focus News 24×7, मैं हूँ आपका ओमप्रकाश उदैनिया।
आज की शुरुआत करते हैं एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक खबर से।
वृंदावन धाम में जन्मदिन का एक अनोखा जश्न देखने को मिला, जहाँ जालौन जनपद के कोच नगर निवासी अभिषेक उदैनियां ने अपना जन्मदिन कुछ खास अंदाज़ में मनाया।
अभिषेक उदैनियां ने अपने जन्मदिन पर किसी होटल या पार्टी हॉल में नहीं, बल्कि वृंदावन स्थित नारायण अनाथालय में बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें स्वादिष्ट भोजन भी कराया।
इस दौरान उनके साथ उनकी सुपुत्री शुभि उदैनियां भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री बाँके बिहारी जी के पूजन-अर्चन से हुई, जिसके बाद सभी बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखने लायक थी।
अभिषेक उदैनियां की इस नेक पहल की हर तरफ सराहना हो रही है।
इस मौके पर शैलेन्द्र सिंह, विपिन शर्मा, संजय सिंह, यश सारस्वत, चिराग सिंह और राधिका सिंह भी मौजूद रहे।
Focus News 24×7 की टीम की ओर से अभिषेक उदैनियां को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं और इस प्रेरणादायी कार्य के लिए सलाम।





