जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में जेल रोड के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। झाड़ियों में पड़े इस शव की जानकारी तब मिली, जब आसपास के लोगों को तेज दुर्गंध का अहसास हुआ। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि शव करीब 5-6 दिन पुराना है, और फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस स्थानीय लोगों से युवक की पहचान कराने की कोशिश कर रही है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है
।




