बुलंदशहर में एक साथ उठे 6 जनाजे:ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट; मकान ढहा, परिवार के 7 लोगों की मौत।

बुलंदशहर में जान बचाने के लिए अस्पताल से लाया गया ऑक्सीजन सिलेंडर ही परिवार के लिए काल बन गया।
सोमवार रात 8 बजे ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। धमाका इतना तेज था कि दो मंजिला मकान ध्वस्त हो गया। हादसे में पति-पत्नी समेत 7 लोगों की मौत हो गई।
घटना के समय घर में 24 लोग मौजूद थे। पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। दोपहर सभी शवों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया

दरअसल गुलावठी रोड की आशापुरी कॉलोनी में निवासी राजुद्दीन की पत्नी रुखसाना की तबीयत खराब चल रही थी। वह एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थी। सोमवार शाम को उन्हें अस्पताल से घर में शिफ्ट किया गया। घर आने के बाद रुखसाना को सांस लेने में समस्या होने लगी। इस पर परिजन घर पर ही सिलेंडर से ऑक्सीजन लगाने लगे। सिलेंडर सेट नहीं हुआ और अचानक सिलेंडर में विस्फोट हो गया।
सुबह सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया

Share.