जिस महिला की हत्या के केस में पति-ससुर ने काटी जेल, वो 4 साल बाद जिंदा मिली, कर ली थी दूसरी शादी

बिहार के आरा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां चार साल पहले दहेज हत्या के केस में मृत घोषित की गई महिला अचानक जिंदा पाई गई।

हैरानी की बात यह है कि यह महिला अब किसी और व्यक्ति के साथ शादी कर दूसरी जिंदगी बसा चुकी है।

जबकि उसका पहला पति और ससुराल वाले उसकी हत्या के आरोप में चार साल जेल में काट चुके हैं।

Share.