बरल के चन्दन सिंह कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस

नमस्कार, आप देख रहे हैं Focus News 24×7ष और  खास रिपोँट है  संवाददाता अनुराग तिवारी चिरगांव की विनय पचौरी के साथ

चिरगांव ब्लॉक के ग्राम बरल स्थित चन्दन सिंह कन्या इंटर कॉलेज एवं चन्दन सिंह कन्या पी. जी. महाविद्यालय में आज 79वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। उसके बाद कॉलेज के प्रबंधक श्री ब्रजेश सिंह यादव जी की सुपुत्री एवं जयेंद्र कुमार यादव (IAS) की धर्मपत्नी श्रीमती रोशनी यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर और क्रांतिकारियों के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में उन्होंने क्रांतिकारियों की गाथा सुनाते हुए छात्र-छात्राओं से कहा कि –
“स्वच्छ भारत अभियान में आप सभी की सक्रिय भागीदारी ही सच्ची देशभक्ति है। जब आप समाज को संवारते हैं, तो आप भी एक क्रांतिकारी हैं।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती चंद्रप्रभा दुबेदी एवं डॉ. आदर्श ज्योति ने की।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अमित यादव जी और शिवम यादव (उप प्रबंधक) उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रबंधक श्री ब्रजेश सिंह यादव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए छात्र-छात्राओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
अमित यादव ने कहा कि – आज का यह पावन पर्व हम सभी के लिए गर्व और खुशी का दिन है।
वहीं शिवम यादव ने शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों को जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकताएँ बताया।

छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें “ऑपरेशन सिंदूर” और “बम बम भोले” जैसी शानदार प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं।
कार्यक्रम का संचालन दीपक यादव ने किया और सभी अतिथियों का आभार पं. ऋषिकेश रावत (प्रशासनिक अधिकारी) ने व्यक्त किया।

इस मौके पर कॉलेज परिवार के सभी शिक्षक, छात्र-छात्राएँ और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ हुआ।

बरल के चन्दन सिंह कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस

Share.