कुचबंदिया बाबा के मंदिर पर बन क्षेत्राधिकारी ने किया ध्वजारोहण
चिरगांव ब्लॉक के ग्राम बरल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुचबंदिया बाबा के मंदिर परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बन क्षेत्राधिकारी ने पूरे विधि-विधान और राष्ट्रगान के साथ तिरंगा फहराया।
ध्वजारोहण के बाद उन्होंने बाबा के दर्शन किए और उपस्थित ग्रामीणों से पेड़-पौधों की सुरक्षा एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की। इस मौके पर कमेटी के सदस्य, ग्रामीण और स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
📌 रिपोर्ट – अनुराग तिवारी, पत्रकार






