नेपाल देश के तीसरे राष्ट्रपति बने राम चंद्र पौडेल
focusnews24x7
■■■■■■■■■■■■■■
- पौडेल नेपाल की संसद में 17 बार प्रधानमंत्री के चुनाव में असफल रहे।
- नेपाली कांग्रेस के राम चंद्र पौडेल ने अपने प्रतिद्वंद्वी नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी यूएमएल के सुवास नेम्बांग को राष्ट्रपति चुनाव में हरा दिया है
देश के तीसरे राष्ट्रपति बन गए हैं. पौडेल नेपाल की संसद में 17 बार प्रधानमंत्री के चुनाव में असफल रहे हैं. नेपाल में 2008 में गणतंत्र बनने के बाद से यह तीसरा राष्ट्रपति चुनाव था.
नेपाली कांग्रेस के राम चंद्र पौडेल गुरुवार को देश के तीसरे राष्ट्रपति चुने गए. पौडेल, नेपाली कांग्रेस और सीपीएन (माओवादी सेंटर) समेत आठ दलों के गठबंधन की तरफ से उम्मीदवार थे. उन्होंने चुनाव में संसद के 214 सांसदों और 352 प्रांतीय विधानसभा सदस्यों के वोट हासिल किए. पौडेल नेपाल की संसद में 17 बार प्रधानमंत्री के चुनाव में असफल रहे हैं.
नेपाली कांग्रेस के प्रमुख शेर बहादुर देउबा ने ट्वीट किया और पौडेल को बधाई दी. उन्होंने लिखा- मेरे मित्र राम चंद्र पौडेलजी को राष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक बधाई. बता दें कि पौडेल ने अपने प्रतिद्वंद्वी नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी यूएमएल के सुवास नेम्बांग को हराया और देश के तीसरे राष्ट्रपति बन गए हैं.





