मध्यप्रदेश में शासकीय सेवाओं में पदस्थ बहनों को 7 दिवसों का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश देंगे,।
रिपोर्ट: विनय पचौरी
focusnews24x7
■■■■■■■■■■■■■■
- कक्षा 10 के बाद उच्चतर माध्यमिक एवं कॉलेज में बेटियों को वित्तीय साक्षरता हेतु पाठ पढ़ाया जायेगा
कल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस था, होली के कारण सीएम ने कोई कार्यक्रम नहीं किया लेकिन कल उन्होंने कुछ जानकारियां दीं थीं।जिसमे उन्होंने तय किया है कि मध्यप्रदेश में शासकीय सेवाओं में पदस्थ बहनों को 7 दिवसों का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश देंगे, जिसे वे अपनी आवश्यकता अनुरूप उपयोग कर सकेंगी।
उन्होंने तय किया है कि कक्षा 10 के बाद उच्चतर माध्यमिक एवं कॉलेज में बेटियों को वित्तीय साक्षरता हेतु पाठ पढ़ाया जायेगा, जो महिला उन्मुखी होगा। बालिकाओं को स्किल ट्रेनिंग की व्यवस्था की जायेगी, जिसमें हैंडलूम, कढ़ाई, पारंपरिक लोक कलाओं की ट्रेनिंग सम्मिलित होगी।




