महिला समाज के विकास में अहम भूमिका निभाती है महिला शक्ति अभियान के महिला जन चौपाल मे।

एट (जालौन) महिलाओं को एक समान दर्जे के साथ समाज के सभी क्षेत्रों में शामिल होने का मौका देना चाहिए ताकि वे अपनी पूरी क्षमता का उपयोग कर सकें। एक सशक्त महिला समाज के विकास में अहम भूमिका निभाती है। आज की महिलाओं का जागरूक व आत्मनिर्भर होना अत्यंत आवश्यक है जिससे वह अपने हितों के साथ-साथ अन्य महिलाओं की और बच्चो की सुरक्षा भी कर सके। हमारी समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए हम सभी को एक संयुक्त प्रयास करना चाहिए। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और स्थानीय तौर पर उपलब्ध संसाधनों के लिए महिलाओं को संबंधित सेक्टरों में सक्षम बनाना चाहिए।

हमारे समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए हम सभी को एक संयुक्त प्रयास करना चाहिए। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और स्थानीय तौर पर उपलब्ध संसाधनों के लिए महिलाओं को सक्षम बनाना चाहिए। वही थाना स्टाप में बबली चौहान ने बताया कि एट थाना में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशनशक्ति अभियान एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा निर्देशन में महिला शक्ति अभियान के फेज 3 के तहत थाना एट के ग्राम धगुवाखुर्द में महिला जन चौपाल लगाकर नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व स्वभावलंबन के तहत महिलाओं एवं बच्चियों को एकत्रित कर उन्हें सरकारी योजनाओं, पीएम उज्जवला योजना ,वृद्धावस्था पेंशन ,विधवा पेंशन योजना ,सामूहिक विवाह योजना ,पीएम मातृ वंदना योजना हेल्पलाइन नंबर 1090 ,181, 102, 108 ,112 ,1076 ,1098 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई व उनकी समस्याओं को सुना गया व नोट किया गया

Share.