★ #उरई: पारस इंडिया संस्था द्वारा विज़न आईएएस के कॉर्पोरेट सामाजिक उतरदायित्व (CSR ) के अंतर्गत दो दिवसीय लोकरंग सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया

★ पारस इंडिया संस्था द्वारा विज़न आईएएस के कॉर्पोरेट सामाजिक उतरदायित्व (CSR ) के अंतर्गत दो दिवसीय लोकरंग सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया आज टाउन हॉल उरई, जिला -जालौन में शुभारंभ किया गया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए, पारस इंडिया संस्था के निदेशक अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि संस्था समय – समय पर विभिन्न माध्यमों से विलुप्त हो रही लोक कला व संस्कृति को संरक्षित करने व जन समुदाय में जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से देश के विभिन्न क्षेत्रों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करती आ रही है, इसी कड़ी को जोड़ते हुए संस्था उरई में दो दिवसीय लोकरंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर रही है, इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रान्तों से लगभग 300 लोक कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।

★ इस कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर विभिन्न लोक नृत्य, लोक गीत – संगीत व लोक नाट्य की प्रस्तुति दी गई जिसमें कालबेलिया, आल्हा गायन, राई नृत्य, लंगुरिया गीत, भवाई नृत्य, विलवारी, लमटेरा, ईश्वरी चौकड़िया, गारी, हरियाणवी, राजस्थानी नृत्य, मराठी नृत्य, चरी नृत्य, गुजराती, दिवारी पाई डंडा, झाँसी की रानी, बुन्देली नृत्य इत्यादि की प्रस्तुति दी गई I

★ इस कार्यक्रम में पहले दिन जिलाधिकारी महोदय, पुलिस अधीक्षक व अन्य वरिष्ठ अधिकारी जैसे जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, उप –जिला दंडाधिकारी, मुख्य ट्रेजरी अधिकारी, जिला चिकित्सा अधिकारी, पारस इंडिया संस्था के निदेशक, रजनी देवी ग्लोबल विलेज स्कूल के प्रबधक, विज़न आईएएस के निदेशक व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे I लोकरंग सांस्कृतिक उत्सव के आयोजन में विज़न आईएएस के उपक्रम गैलेक्सी, इनफिनिटी विज़न, रजनी देवी ग्लोबल विलेज स्कूल, स्टूडेंट एज का महत्पूर्ण सहयोग मिल रहा है I

★ लोकरंग सांस्कृतिक उत्सव में बड़ी संख्या में जिले के गणमान्य लोगों के साथ – साथ आस – पास के गाँव की महिलाएं, पुरुष एवं बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की I

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)