Spread the love

प्रसव के कुछ समय बाद महिला की हुई मौत ।

प्रतापपुर (देवरिया) विकासखण्ड बनकटा अंतर्गत ग्राम पंचायत चकरवा टोला प्रेम राय निवासी हसीना खातून 23 वर्ष की प्रसव के कुछ समय बाद सन्दिग्ध पस्थिति में मौत हो गई

 

आपको बताते चले की मृतक हसीना खातून की उम्र लगभग 23 वर्ष की थी शादी के 11 माह ही अभी बीते थे मृतक का यह पहला बच्चा प्रसव की स्थिति में आशा द्वारा बनकटा पीएचसी ले जाया गया वहां ऑपरेशन के व्यवस्था न होने पर मैरवा श्री साई सेवा चिकित्सालय बाबा हरिराम मैरवा धाम के पास ले जाया गया वहां पर ऑपरेशन तक हालत ठीक थी

लेकिन ऑपरेशन के लगभग दो घंटा बीतने के बाद हालत बिगड़ने लगी।

फिर वहां से गोरखपुर ले जाते रास्ते में ही हसीना खातून का दम टूट गया ग्रामीणों द्वारा मैरवा हॉस्पिटल पर मृतक के शव के साथ पहुंचकर लोगों ने हंगामा किया। डॉक्टर द्वारा चार लाख रुपए दिए जाने के बाद शव को घर ले आये जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन द्वारा शव को कब्जे लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है

ऑपरेशन के बाद, बच्चे (लड़के) को मैरवा में ही आईसीयू में भर्ती कराया गया है

Share.