Spread the love

एसपी गोपीनाथ सोनी (ग्रामीण) ने किया थाना परिसर का बार्षिक निरीक्षण

■ सीओ देवेंद्र नाथ मिश्र तथा थाना प्रभारी जेपी पाल भी मौजूद रहे।

झाँसी। एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी ने मंगलवार को पूंछ थाने का बार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों की जांच और पुलिस की कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया।

इस दौरान सीओ देवेंद्र नाथ मिश्र तथा थाना प्रभारी जेपी पाल भी मौजूद रहे।
पुलिस टीम ने सलामी दी। एसपी ग्रामीण ने थाने के विभिन्न अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात और अन्य व्यवस्थाओं को बारीकी से जांचा। महिला हेल्प डेस्क में महिला संबंधी अपराधों के निस्तारण की स्थिति देखी, रजिस्टर चैक किये। कंप्यूटर कक्ष को वातानुकूलित रखने की बात कही। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अनुशासन बनाए रखने, मामलों की त्वरित जांच और जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही लंबित मामलों की समीक्षा की और अधिकारियों को जल्द से जल्द निस्तारण के आदेश दिए।निरीक्षण के अंत में एसपी ग्रामीण ने पुलिसकर्मियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना।

उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा
उन्होंने यह भी कहा कि फरियादियों की फरियाद प्राथमिकता पर निपटाई जाए। अपराधियों के विरुद्ध सख्ती से अभियान चलाया जाए। क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाई जाए। पुलिस और जनता के बीच मधुर संबंध स्थापित किए जाएं। कहा, शासन के निर्देशानुसार थाने का वार्षिक निरीक्षण किया गया है।

कानून व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी जेपी पाल सहित स्टॉफ की बैठक ली गई। वही थाना क्षेत्र के चौकीदारों को टॉर्च भेट की गई।

इस दौरान मुख्य रूप से पुलिस क्षेत्राधिकारी मोंठ देवेन्द्र नाथ मिश्रा प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल, सहित उपनिरीक्षक दलबीर सिंह, सुरजीत सिंह, भंवर सिंह, जितेन्द्र कुमार, सौरभ, सहित आदि पुलिस बल मौजूद रहा।

पूंछ से संवाददाता पं रिंकू महाराज

Share.