उरई में पड़ी डकैती का खुलासा, पुलिस और स्वाट टीम ने 6 अभियुक्त दबोचे
रिपोर्ट – ओमप्रकाश उदैनियां
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, आल इण्डिया पत्रकार एकता संघ
उरई (जनपद जालौन) में सुशील नगर क्षेत्र में हाल ही में पड़ी डकैती की वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में डकैती के सामान व नगदी सहित 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक डा दुर्गेश कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिटी राजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया था।
गठित टीम में शामिल अधिकारी:
कोतवाल हरी शंकर चंद
स्वाट टीम प्रभारी वरुण प्रताप सिंह
सर्विलांस प्रभारी रिंकू चौधरी
डकोर कोतवाल विनय कुमार पाण्डेय
टीमों ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
खलक सिंह उर्फ खेमा पुत्र खूबचंद निवासी उपरेहक, थाना मुस्करा, जनपद हमीरपुर
कल्लू राजपूत पुत्र खूबचंद निवासी उपरेहक, थाना मुस्करा, हमीरपुर
सुरेन्द्र राजपूत पुत्र प्रताप सिंह निवासी पुरैनी, थाना जलालपुर, हमीरपुर
वीर सिंह पुत्र हरी नारायण निवासी विसवारी, थाना मुस्करा, हमीरपुर
अमित राजपूत पुत्र हरी सिंह निवासी इटैलिया बाजा, थाना जरया, हमीरपुर
श्रीमती दुर्गा देवी पत्नी कमल सिंह परिहार निवासी रूरा मल्लू, कोतवाली जालौन, हाल निवास हड्डी मिल के पास उरई
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डकैती में लूटा गया सामान और नगदी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार ने बताया कि सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस की तत्परता से अपराध का खुलासा
इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।





