टीकाकरण में सुधार लाने में सभी का सहयोग जरूरी: सीएमओ
■ डेटा की पारदर्शिता, गुणवत्ता सुदृढ़ीकरण के लिए के लिए कार्यशाला का हुआ आयोजन
देवरिया, नियमित टीकाकरण के तहत डेटा की पारदर्शिता, गुणवत्ता सुदृढ़ीकरण के लिए सोमवार को सीएमओ कार्यालय के धन्वंतरि सभागार में सीएमओ डॉ अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में सहयोगी संस्था जेएसआई के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में चिकित्साधिकरियों सहित स्वास्थ्य कार्मियों को टीकाकरण से सम्बंधित डेटा के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि डेटा की गुणवत्ता, सटीक रिकॉर्डिंग और रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों और डेटा ऑपरेटरों को जिला स्तर पर व्यापक प्रशिक्षण दिए जाते हैं इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य तकनीकी सुधार, शत प्रतिशत कवरेज प्राप्त करना और डिजिटल पोर्टल्स के उपयोग में निपुणता लाना है। नियमित टीकाकरण में सुधार लाने में सभी का सहयोग जरूरी है।
नियमित टीकाकरण बच्चों और माताओ को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए सबसे सशक्त माध्यम है। शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य प्राप्ति के लिए सभी डेटा का संकलन कर बेहतर कार्य योजना बनाकर लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है। जेएसआई के स्टेट प्रशिक्षक दिलीप गोविंद राव ने टीकाकरण कार्यक्रम में आ रही कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा किया और डाटा फीडिंग का सही तरीका बताया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण से बच्चों और माता को बीमारियों से बचाया जा सकता है। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक और ब्लॉक प्रतिरक्षण अधिकारी आपसी सहयोग के जरिए डेटा का सही एनालिसिस कर टीकाकरण कार्यक्रम को और बेहतर बनाएं।
कार्यशाला में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एसके सिन्हा, डिप्टी डीआईओ डॉ विपिन रंजन, एआरओ राकेश चंद, सहयोगी संस्था जेएसआई के जिला प्रतिनिधि अभिनय कुशवाहा, यूपीटीएसयू के जिला प्रतिनिधि सतीश सिंह, पीसीआई सहित एमओआईसी, बीपीएम, एआरओ मौजूद रहे।






