बनकटा (देवरिया)
अखिल भारतीय किसान सभा के बंगरूआ इकाई द्वारा विगत 21दिनों से अनवरत सोनम वांगचुक, सी जे पी एस एफ आई, आ ई सा, ए आई एस एफ आदि छात्र युवा संगठनों के नेतृत्व में चलाए जा रहे आमरण अनशन भूख हड़ताल संसद मार्च के माध्यम से नीट पेपर लीक मामले के जिम्मेदार देश के केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी (एन टी ए) को भंग और पेपर लीक से आहत जान गंवाने वाले युवाओं के पीड़ित परिवार को समुचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग को लेकर नई दिल्ली के जंतर मंतर पर शान्ति पूर्वक भूख हड़ताल पर बैठे छात्र युवाओं के साथ केन्द्र सरकार द्वारा की जा रही अलोकतांत्रिक असंवैधानिक तानाशाही पूर्ण रवैया के खिलाफ छात्र युवाओं के संसद मार्च आह्वान के समर्थन में धरना देकर एकजूटता व्यक्त किया गया।
अपने सम्बोधन किसान नेता कामरेड जयप्रकाश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के 12साल के कार्यकाल में आम जनमानस को कोई हिस्सा अछूता नहीं जो मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों से बुरी तरह प्रभावित न रहा हो। परन्तु फिर भी मोदी सरकार को हय्या नहीं आती। तीन काला कृषि कानून लाकर साढ़े सात सौ से अधिक किसानों की बलि ली गई। नोट बन्दी में लोग जान गंवाए, अग्नि वीर योजना में नौजवानों को पुलिस की लाठी का सामना करना पड़ा एस आई आर कराकर मताधिकार से लाखों वयस्क महिला पुरुष को वंचित किया गया और सबसे बड़ा हमला देश के भविष्य छात्र युवा वर्ग के ऊपर बार बार प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक कराकर नौकरी पाने से वंचित कर किया गया। जिसकी जितनी भी निन्दा की जाय वह कम है। जायज मांगो के पक्ष में यदि कोई मुखर होता है तो उसे पुलिस के बल पर दबाने की भरपूर कोशिश की जा रही है। विपक्ष के आवाज को रोकने के लिए हाउस अरेस्ट नजरबंदी संगीन मुकदमा आदि तानाशाही पूर्ण अलोकतांत्रिक दमनात्मक कार्यवाइयां की जा रही है। कामरेड ने आगे कहा इससे देश का नौजवान किसान मज़दूर छात्र झुकेगा नहीं, सभी मिलकर चट्टानी एकता के साथ मोदी सरकार की अमेरिका परस्त जन विरोधी नीतियों को परास्त करने के लिए अन्तिम सांस तक लड़ेंगे। भगत सिंह राजगुरु सुखदेव के विरासत को आगे बढ़ाएंगे। इन्हीं जवलंत मुद्दों को लेकर देश के किसान मज़दूर मेहनतकश ग्रामीण मजदूर आगामी 10 अगस्त को देश भर में अभियान चलाकर लाखों की संख्या में जेल जाने का काम करेंगे। देवरिया में सैकड़ों किसान मज़दूर जेल भरने का काम करेंगे। धरना प्रदर्शन में केशव सिंह कबिलास रघुनाथ सिंह बैरिस्टर प्रसाद निशार राजेश जयराम दुर्गेश ठाकुर शाहिल किताबुदीन संजय सिंह रिजवान अनिल खरवार अजरूद्दीन रामकांत सहित अनेको साथी शामिल रहे।





