प्रशासनिक टीम के छापे के दौरान नदी में कूदे व्यक्ति का 5 दिन बाद उतराता मिला शव

रिपोर्ट  : विवेक तिवारी 

focusnews24x7 

■■■■■■■■■■■■

एरच /झांसी, 6 जनवरी की रात्रि में डेरा घाट एरच में चल रहे अवैध खनन की सूचना पर प्रशासनिक टीम के छापे के दौरान भयभीत होकर 3 मजदूर नदी में कूद गए थे जिनमें दो तैरकर नदी से निकल गए थे परंतु एक व्यक्ति काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला था जिसका शव बुधवार को नदी में उतराता मिला।

लिफ्टर से हो रहा था खनन

एरच के डेरा घाट पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन के चलते लिफ्टरो से नदी की गहराई से बालू निकाली जा रही थी

उसी के तहत एसडीएम गरौठा द्वारा रात्रि में छापेमारी की गई थी तभी भयभीत होकर मृतक नदी में कूद गया था जिसका शव 5 दिन बाद नदी में उतराता हुआ मिला। 5 दिन से लापता व्यक्ति की काफी खोजबीन की जा रही थी गोताखोरों एवं जाल डालकर लापता राजबहादुर की काफी तलाश की गई थी आखिरकार शव सुबह नदी में उतराता हुआ पाया गया।

इसमें सबसे अहम बात यह है कि जहां बालू माफिया अवैध रूप से मानक के विपरीत लिफ्टरो से नदी में गहरे गड्ढे करके अवैध खनन कर रहे हैं वही यह मजदूर अपना भरण पोषण कर रहे हैं परंतु बालू ठेकेदारों की दबंगई से अवैध खनन करने पर एक व्यक्ति की मौत हो गई आखिर इसका जिम्मेदार कौन है ?

फिलहाल उक्त घाट पर बालू माफियाओं द्वारा जमकर अवैध खनन किया जा रहा है और एक मजदूर की मौत होने के बावजूद खनिज विभाग को चेतना होगा और अवैध खनन बंद करने के लिए सक्रिय होना ही पड़ेगा।

Share.