सड़क हादसे में ग्राम सेसा के पास एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत एक गंभीर रूप से घायल
रिपोर्ट : विवेक तिवारी
focusnews24x7
■■■■■■■■■■■■■■
झाँसी के पूँछ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेसा हाईवे पर गिट्टी से भरे ट्रक में बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दो लोगों में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष पूँछ सुरेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहाँ उन्होंने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। वही घायल को पुलिस जीप से इलाज के लिए मोठ अस्पताल भेजा।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को शाम करीब 7:00 बजे थाना एट के ग्राम पिरोना निवासी हुकुम सिंह कुशवाहा एवं सुंदर सिंह कुशवाहा बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही वह ग्राम सेसा हाईवे रोड पर पहुंचे ही थे कि वहीं पुल पर गिट्टी से भरा एक ट्रक खराब अवस्था में खड़ा हुआ था। बाइक चालक हुकुम सिंह ने पीछे से ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हुकुम सिंह का हेलमेट टूट गया और सिर में गंभीर चोट आई। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तथा सुंदर सिंह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए मोठ अस्पताल में भर्ती कराया है। वही उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल झाँसी रेफर कर दिया।





