भाटपार रानी, देवरिया खामपार थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर राम लक्ष्मण सिंह हमराहीयो के साथ भींगारी बाजार भोरे तिराहे के पास चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर ने बताया कि भींगारी बाजार स्थित प्राइमरी पाठशाला के पास टिन शेड मे कुछ संदिग्ध है। सूचना पर सक्रिय पुलिस बल एवं साइबर सेल प्रभारी राहुल सिंह के साथ मौके पर पहुंच गए, देखा कि दिगंबर शिव मंदिर के पास स्थित प्राइमरी पाठशाला के बगल में टिन शेड मे कुछ लोग बैठे हुए हैं। पुलिस टीम ने बड़ी चालाकी से उनको चारों तरफ से घेर लिया। अचानक पुलिस को देख युवक घबराकर भागने लगे, पुलिस ने दौड़ाकर छ: युवकों को पकड़ लिया।
पकड़े गए युवकों ने नाम व पता सोनू गुप्ता पुत्र राधा किसुन गुप्ता निवासी बिलरुआ थाना भोरे जिला गोपालगंज बिहार, शाजरुल शेख पुत्र याक़ूब शेख ,अशरुल शेख , नसीरुल शेख पुत्र इयान नबी शेख निवासी मिर्ज़ापुर मलिक पाड़ा थाना बेलडगा,जिला मुर्शिदाबाद प.बंगाल,हाफिजूल खान पुत्र मुक़ददस खान निवासी मिर्जापुर बादामपाड़ा थाना बेलडगा,जि. मुर्शिदाबाद,नकीरुल इस्लाम पुत्र असरारुल शेख नि. बेगुनवाडी नाथन थाना बेलडगा जि.मुर्शिदाबाद प.बंगाल बताया।
खामपार थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक फेरी लगाकर सोन पापड़ी बेचते थे मौका मिलते ही मोबाइल उड़ा देते थे इनके पास से कुल 36 की संख्या मे मोबाइल बरामद हुए हैं। सोनू को छोड़ बाकी पांच युवकों ने अपना वर्तमान पता मलचौर, थाना भोरे जिला गोपालगंज बिहार बताया। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से न्यायालय ने उन्हें जेल भेज।





