अज्ञात वाहन की चपेट में आये मृतक अंकित पांडेय् ( पुलिस जवान )
- पहुंचे अंतिम यात्रा में पूर्व विधायक भाटपार रानी डॉ. आशुतोष उपाध्याय (बबलू),
भाटपार रानी, देवरिया बनकटा थाना क्षेत्र के भुडवार निवासी अंकित पांडेय् उर्फ टाइगर का शव जैसे ही गांव पहुंचा वहां के लोगों में मातम छा गया।
बताते चलें अंकित पांडेय् खलीलाबाद थाने में तैनात थे। वह शुक्रवार को छोटी बहन की सगाई के लिए गांव आ रहे थे तभी गोरखपुर देवरिया फोरलेन हाईवे पर खोराबार थाना क्षेत्र के देवी मंदिर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को देर शाम उनका पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा ।शव पहुंचते ही परिजनों व गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अचरज की बड़ी बात यह है कि मृतक अंकित पांडे जब लगभग 1 वर्ष के थे तभी उनके पिता की मृत्यु हो गई थी फिर दुर्भाग्य है कि मृतक के पुत्र लगभग 15 महीने का है तभी इनकी भी मौत हो गई। मृतक की विधवा मां नर्मदा देवी की जिन्होंने ने पति के गुजरने के बाद अंकित के पालन पोषण, पढ़ाई लिखाई मे सर्वत्र न्योछावर कर दिया था पुत्र की मौत की खबर सुन कर रो रो कर बेहोश हो जा रही है। पत्नी वर्षा देवी की हालत बहुत ही बुरा बनी हुई है। यह सब देख गांव व क्षेत्र के लोगों का भी आंसू नहीं रुक रहे थे। मृतक अंकित अपनी सबसे छोटी बहन प्रतिभा की सगाई में आने के लिए चला था लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। रोते बिलखते हुए छोटी बहन समेत पूरा परिवार सदमे में हो गया है ।
मृतक अंकित पांडेय् ( पुलिस जवान ) के अंतिम यात्रा में पूर्व विधायक भाटपार रानी डॉ. आशुतोष उपाध्याय (बबलू), क्षेत्र के गणमान्य लोगो सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।





