लूट की घटना की खबर निकली असत्य पुलिस ने किया खण्डन।
- अत्यधिक शराब पीने के कारण चालक अपने होश में नहीं रहा
- ई रिक्शा लावारिस हालत में हाईवे के पास खड़ा मिला।
- आवेदक शराब के नशे में ई-रिक्शा की जगह ही भूल गया था ।
- अतः चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा ले गए बदमाश की घटना असत्य है।
रिपोर्ट: ओमप्रकाश उदैनिया
focusnews24x7
■■■■■■■■■■
उरई जालौन दिनांक 22.01.2023 को कुछ समाचार पत्रो में प्रकाशित शीर्षक “ चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा ले गए बदमाश” के सम्बन्ध में पुलिस के हवाले से बताया गया कि थाना कोतवाली उरई पर कल दिनांक 21.01.2023 को शाम करीब 04 बजे आवेदक द्वारा सूचना दी गयी कि कल से मेरा ई रिक्शा नही मिल रहा है।
घटना के बारे में विस्तार से पूछने पर बताया की घटना से पहले मैंने दो व्यक्तियों के साथ में बैठकर शराब पी थी। अत्यधिक शराब पीने के कारण चालक अपने होश में नहीं रहा। और उसे ये भी नहीं पता की मैंने रिक्शा कहा छोड़ा था, या कोई ले गया। परिजनों के साथ आवेदक जब शिकायत करने आया तो भी नशे की हालत में था।
कल दिनांक 21.01.2023 को उपरोक्त ई रिक्शा लावारिस हालत में हाईवे के पास खड़ा मिला है । जिसके संबंध में आवेदक को सूचना कल ही दे दी गई लेकिन अभी तक आवेदक अपना ई-रिक्शा लेने नहीं आया है। अब तक की जांच से लूट जैसी किसी घटना का होना नहीं पाया गया है। आवेदक कल भी सूचना के समय नशे में था और घटना के बारे में सही से समय स्थान नहीं बता पा रहा था तलाश करने पर ई-रिक्शा कल ही मिल गया था कल से आवेदक को ई-रिक्शा ले जाने के लिए कहा जा रहा है परंतु आ नहीं रहा है आवेदक का रिक्शा न तो छीना गया है नाही चोरी हुआ है
आवेदक शराब के नशे में ई-रिक्शा भूल गया था । चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा ले गए बदमाश की घटना असत्य है। जालौन पुलिस इस खबर का खण्डन करती है ।



