नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सडक सुरक्षा नियमो की दिलाई शपथ।
*************************
रिपोर्ट : असगर अली
focusnews24x7
■■■■■■■■■■■■
देवरिया,भाटपार रानी मे 23 जनवरी आज के दिन नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 126वी जयंती पर
सडक सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत
खंड शिक्षा अधिकारी भाटपार रानी के नेतृत्व मे नगर मे स्थित
- मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज
- बी.आर.डी. इंटर कॉलेज,
- बी.आर.डी.बालिका उ.मा.विद्यालय, जूनियर हाई स्कूल व
- एन.सी.सी और भारत स्काउट गाइड के छात्र/छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाई।

पूरे नगर का भ्रमण करते हुए बाबा राघव दास कृषक इंटर कॉलेज के प्रांगड़ मे पहुँचे।जहाँ खंड शिक्षा अधिकारी ने यातायात के नियमो का पालन करने
जैसे बिना हेलमेट बाईक न चलाने, मदिरा सेवन कर गाड़ी न चलाने,ओवर स्पीड गाड़ी न चलाने,चार पहिये वहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने व ट्रैफीक सिग्नल का पालन करने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर शिक्षक विमलेश तिवारी,विपिन यादव,ज्ञानेंद्र तिवारी, शैलेश पाण्डेय,अमित मिश्र,विनय तिवारी,सतीश पटेल,रीना चौरसिया,निवेदिता शुक्ल व सभी शिक्षक,शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।
इसी क्रम मे ग्रामीण क्षेत्र के सर्वोदय इंटर कॉलेज बखरी बाज़ार,माड़ीपुर,देवरिया के छात्रों ने नेता जी की जयंती के अवसर पर मानव श्रृंखला बना कर बखरी बाजार का भ्रमण कर विद्यालय प्रांगड़ मे वापस पहुँचे।विद्यालय प्रांगड़ मे सडक सुरक्षा के तहत यातायात के नियमो का पालन करने की शपथ दिलाई गयी।
इस मौके पर कॉलेज के सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।



