राजमार्ग पर हाईटेंशन लाइन का एक तार टूटकर बाइक पर जा गिरा टला बडा हादसा
रिपोर्ट : कार्तिकेय गुबरेले
focusnews24x7
■■■■■■■■■■■
उरई में बूंदाबांदी के माहौल में बड़ा हादसा होते-होते बच गया जब शाम को स्टेट बैंक के सामने राजमार्ग पर हाईटेंशन लाइन का एक तार टूटकर बाइक पर गिर गया।
जिससे बाइक धू-धू करके जलने लगी आसपास के दुकानदार भी दहशत में आ गए थे और बिजली विभाग को तुरंत सूचना दी।
वही जब पुलिस को यह घटना की सूचना मिली तब जाकर सप्लाई बंद हुई शहर के मुख्य कालपी रोड स्थित स्टेट बैंक के सामने बने पेट्रोल पंप के पास सोमवार रिमझिम बारिश के चलते एक कमजोर हाईटेंशन लाइन का तार तेज हवा के कारण टूट कर जमीन पर जा गिरा।
सप्लाई चालू होने के कारण मलखान कुशवाह निवासी मोहल्ला तिलक नगर की बाइक पर तार के गिरने से उसकी बाइक ने आग पकड़ ली इतना ही नहीं जमीन पर पानी होने के कारण विस्तार ने जमीन पर भी आग लगा दी जिसे देखकर आसपास के दुकानदार घबरा घबरा गए गनीमत यही रही कि पास में बने पेट्रोल पंप की आग नहीं पहुंची नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था वहीं स्थानीय दुकानदारों ने मौके पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने का प्रयास किया पर वहां मौजूद पुलिस ने उनको समझा-बुझाकर शांत कर दिया


