Spread the love

नेशनल हाईवे 27 के पूंछ और सेसा के मध्य एक दर्जन गोवंश को अज्ञात ट्रैकों द्वारा कुचला सभी की दर्दनाक मौत

पूँछ झाँसी झांसी कानपुर नेशनल हाईवे पर रात्रि में बैठी हुई गायों को अज्ञात ट्रक चालकों द्वारा बुरी तरह से कुचल दिया गया जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई सेसा और पूंछ के मध्य मृत गायों को नेशनल हाईवे के कर्मचारियों द्वारा जेसीबी मशीन के माध्यम से एक ही गड्ढे में गायों को दफना दिया गया।

पूंछ में गौशाला का ना होना गायों के लिए परेशानी का कारण है कई गाय और बछड़े बुरी तरह से घायल हो गए हैं जो खून से लथपथ बुरी तरह से तड़प रहे हैं ।

गौशाला ना होने के कारण पूजी जाने वाली गौ माता दर दर की ठोकरे खाकर दर बदर भटक रही है और दुर्घटना के कारण बे मौत के मौ में जा रही है ।

जब तक गौशाला का निर्माण नहीं होगा निश्चित रूप से अन्ना जानवर इसी तरह से भटकते रहेंगे और उनकी दर्दनाक मौत होती रहेगी

Share.