Spread the love

देवरिया, बनकटा थाना क्षेत्र रामपुर बुजुर्ग ग्राम निवासी आशीष मिश्रा रोजगार सेवक पद पर कार्यरत थे।आज देर शाम सोहनपुर बाजार से बाईक से अपने गाँव जाते समय सलेमपुर – मैरवा मेन रोड पर पचरुखिया/बनकटिया गाँव के पास पहुचे ही थे तभी मैरवा की तरफ से आती अज्ञात वाहन के चपेट मे आने से बुरी तरह घायल हो गये थे।स्थानीय लोगो व परिवार जन के सहयोग से घायल को देवरिया किसी अस्पताल मे भरती  कराया गया था।लेकिन देर रात इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। मृत्यु की सूचना पर परिवार जन का रो- रो कर बुरा हाल होगया है और पूरे क्षेत्र मे शोक की लहर छा गया है।लोगो के अनुसार मृतक बहुत ही ब्यौहार कुशल व नेक इंसान थे।

Share.