
देवरिया, भाटपार रानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत 370 उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम पंचायतों को दीया पुरस्कार। साथ ही साथ 3145 सचिवों को दिया लैपटॉप और गांव को स्मार्ट बनाने की बात कही ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी मदद पर निर्भर रहने के बजाय आत्मनिर्भर बनने की नसीहत दी। प्रदेश सरकार द्वारा खुले में शौच मुक्त हो चुकी ग्राम पंचायतों के लिए पुरस्कार योजना शुरू की गई। साथ ही साथ सफाई बेहतर इंतजाम गांव के १००/ बच्चे व गर्भवती का शत-प्रतिशत टीकाकरण, सरकारी विद्यालयों में नियमित एमडीएम, आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित पोषण आहार सहित अन्य बिंदुओं को देखते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायत के ग्राम प्रधान को इस पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। पुरस्कार के क्रम मे देवरिया जनपद मे उत्कृष्ट कार्य करने पर ग्रामसभा बेलपार पंडित को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। इसका श्रेय ग्राम पंचायत के वर्तमान प्रधान की ईमानदारी,निष्ठा पूर्वक कार्य करने के वजह से पुरस्कृत हुई है। यह क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। कुछ बिंदुओं पर और भी उत्कृष्ट कार्य किए गए हैं, जिसमें जलयुक्त गांव, स्वच्छ एवं साफ गांव ,सुशासन वाला गांव ,महिला हितैषी गांव आदि सम्मिलित है ।
Previous Articleधूम-धाम से किया गया स्वनिधि महोत्सव का आयोजन*
Next Article सडक हादसे मे एक युवक की हुई मौत।





