डॉक्टर को कॉल किया और गौ माता का उपचार कराया

रिपोर्ट  : आयुष त्रिपाठी focusnews24x7 

■■■■■■■■■■

गुरसरांय। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गुरसराय जिला झांसी के कार्यकर्ताओं  ने मानवता का परिचय दिखाते हुए समाज के आगे एक मिशाल पेश की है ।

नगर गुरसराय के पच्चीसा मुहल्ले में लस्त पडी गाय पर जब प्रदेश कार्यकारणी सदस्य और तहसील संयोजक गरौठा हरीशचंद्र नायक और नगर मीडिया संयोजक आयुष त्रिपाठी की नजर पढ़ी तो उन्होंने तुरन्त डॉक्टर को कॉल किया और गौ माता का उपचार कराया। मोहल्ला वासियों ने बताया कि गाय 4 घण्टे से लस्त पडी, किसी का उस ओर ध्यान नहीं था। पशु विभाग के डॉक्टरों द्वारा गाय का उपचार कराया गया। मोहल्ला वासियों का कहना है कि गाय को किसी ने पीटा है। नगर मीडिया संयोजक आयुष त्रिपाठी ने कहा जाति, धर्म व गो माता के नाम पर मर मिटने का दम भरने वाले तो बहुत हैं। पर जब वहीं गो माता कहीं घायल पड़ी कराह रही होती हैं, तो उस गाय पर किसी का ध्यान नहीं। उन्होंने कहा कि गौ सेवा ही व्यक्ति का पहला धर्म है।

गाय की सेवा एक मां के बराबर है। प्रदेश कार्यकारणी सदस्य हरिशचंद्र नायक ने कहा लोग आते-जाते उसको देखते और मुंह फेर लेते थे। गौ सेवा करना मानव का सच्चा धर्म है। इस दौरान नगर महामंत्री अभिषेक गुप्ता मौजूद रहे।

 

Share.