एट थाना क्षेत्र मे हुयी ट्रक चालक की हत्या मे आरोपी चढे पुलिस के हत्थे
प्रभारी निरीक्षक एट व एस ओ जी, सर्विलांस की टीम ने पकडे हत्याभियुक्त
उरई जालौन गत दिनो थाना एट क्षेत्र मे हुई ट्रक चालक की हत्या का खुलाशा कर हत्याभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार! कोच सी ओ परमेश्वरी प्रसाद के नेतृत्व मे गठित की गयी
दो टीमो जिसमे एस ओ जी प्रभारी वरुण प्रताप सिंह, सर्विलांस प्रभारी रिंकू चौधरी, प्रभारी निरीक्षक एट पंकज पाण्डेय शामिल थे ने हत्याभियुक्तो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की! हत्याभियुक्तो से पुलिस ने एक कार सहित तमंचा व कारतूस वरामद किये! उक्त सफलता पर पुलिस अधीक्षक जालौन डा दुर्गेश कुमार ने पत्रकारो को विस्तृत जानकारी दी और पुलिस पार्टी का उत्साह बढाया!






