शोक समाचार
झाँसी से एक शोकपूर्ण समाचार सामने आया है।
उत्तर मध्य रेलवे में सेवानिवृत्त स्टोर इंचार्ज रहे श्री प्रकाश चंद्र चतुर्वेदी का मंगलवार को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।
प्रकाश चंद्र चतुर्वेदी एडवोकेट पुष्पेन्द्र चतुर्वेदी एवं विकास चतुर्वेदी (बीएसएनएल) के पूज्य पिता थे।
उनकी अंतिम यात्रा कल 29 जुलाई 2025 को प्रातः 9:00 बजे उनके निज निवास से प्रारंभ होकर नन्दनपुरा श्मशान घाट के लिए प्रस्थान करेगी।
Focus News 24×7 परिवार ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।






