Spread the love

श्रावण मास की तैयारियों का एडीएम ने लिया जायजा, बरहज सरयू घाटों पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

देवरिया  जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह ने आज बरहज स्थित सरयू नदी के प्रमुख घाटों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बरहज सरयू घाट पर जल भरने आते हैं और अपनी श्रद्धा के अनुसार विभिन्न शिव मंदिरों में जाकर जलाभिषेक करते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्रत्येक दशा में सुनिश्चित की जाएं।

उन्होंने घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत बैरिकेडिंग कराने तथा नदी के गहरे स्थानों पर चेतावनी सूचक (इंडिकेटर) लगाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रकाश व्यवस्था एवं नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने को भी कहा।
अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को जल भरने के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ व्यापक सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी बरहज, तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बरहज निरुपमा राय, पुलिस विभाग के अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Share.