Spread the love

2 मई को सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

 

उरई ।प्रथम चरण में 4 मई को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। ऐसे में भाजपा प्रत्याशियों के जन समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रचार के अंतिम दिन 2 मई को जनसभा को संबोधित करने आ सकते हैं। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर जालौन की जिलाधिकारी चांदनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा ने बुधवार देर शाम राजकीय इंटर कॉलेज उरई के मैदान का जायजा लिया। साथ ही उनके हेलिकॉप्टर उतरने की स्थान को भी देखा।

जिलाधिकारी चांदनी सिंह और पुलिस अधीक्षक फोर्स के साथ उरई के राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे। जहां उन्होंने मैदान की स्थिति देखी। साथ ही मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिये कि 2 मई को मुख्यमंत्री योगी नाथ का संभावित कार्यक्रम है। इसको लेकर सभी अधिकारी तैयारियों में जुट जाएं।

डीएम एसपी ने किया निरीक्षण

4 मई को यूपी के नगर निकाय चुनाव का पहले चरण का मतदान होना है। 2 मई को प्रचार का अंतिम दिन है। संभावना है कि मुख्यमंत्री प्रत्याशियों के जन समर्थन में रैली कर सकते हैं, लेकिन अभी तक प्रशासनिक अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा इस तरह की जानकारी दी गई है। मगर संभावित दौरे को लेकर पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया गया है।

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)