Spread the love

रहिया और रेवा रंगोली गांव में अवैध मिट्टी खनन जोरों पर, प्रशासन मौन

उरई (जालौन)। जिला मुख्यालय से चंद किलोमीटर की दूरी पर स्थित रहिया और रेवा रंगोली गांव में अवैध मिट्टी खनन खुलेआम जारी है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि आम नागरिक भी यह समझने लगा है कि इस खेल में जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत है।

 

तहसील उरई क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इन गांवों में खनन माफिया बेखौफ होकर भारी संख्या में मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। यह सब कुछ प्रशासन और पुलिस की आंखों के सामने हो रहा है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर महज खानापूरी की जा रही है।

 

जानकारों का कहना है कि उरई कोतवाली क्षेत्र के कई गांवों में दबंग तत्वों ने खनन पर पूरी तरह कब्जा जमा रखा है। इन माफियाओं के बीच आपसी वर्चस्व की लड़ाई कभी भी गंभीर अपराध में तब्दील हो सकती है, जिससे कानून-व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है।

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)