मदर डेयरी के बाद अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम, जानें 1 मई 2025 से 1 लीटर दूध में लिए कितने देने होंगे रुपये)
★ क्या आप भी अमूल दूध का इस्तेमाल करते हैं? मदर डेयरी के बाद अब अमूल दूध के दाम में बढ़ोतरी की घोषणा हुई है। भारत की अग्रणी डेयरी कंपनी अमूल ने दूध की क़ीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि का ऐलान किया है। नई कीमतें 1 मई 2025 से लागू हो जाएगी। यानी अब अमूल दूध का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं की जेब पर ज्यादा असर पड़ेगा।
★ अमूल ने दूध के दाम क्यों बढ़ाए: अमूल दूध की कीमतों में वृद्धि करने के पीछे के कई कारण बताएं हैं। जानते हैं प्रमुख कारण
1. लागत में वृद्धि: अमूल कंपनी का कहना है कि दूध की खरीद की लागत में पिछले कुछ महीनों में वृद्धि हुई है। डेरी उत्पादन से जुड़े खर्चों और किसानों से दूध खरीदने की लागत में वृद्धि के कारण कंपनी को दूध की कीमत में वृद्धि करनी पड़ रही है।
2. गर्मी भी है कारण: गर्मी और बदलते मौसम के कारण दूध के उत्पादन पर भी असर होता है। ऐसे समय में आपूर्ति कम हो जाती है जिसके कारण लागत बढ़ जाती है। इसलिए कंपनियां ऐसे समय पर दूध की कीमतों में वृद्धि करती हैं।
4. बाजार में प्रतिस्पर्धा: मदर डेयरी ने भी हाल ही में दूध की कीमतों में 2 रूपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। ऐसे में अन्य ब्रांड के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए अमूल ने भी दूध की कीमतों में वृद्धि का यह कदम उठाया है।
★ अमूल दूध की नई कीमतें: कंपनी ने अपने दूध उत्पादों की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। ऐसे में कीमतें क्षेत्र के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।
★ जानते हैं अनुमानित विवरण
● अमूल गोल्ड (फुल क्रीम दूध) 67 रुपये प्रति लीटर में मिलता था, जो अब 69 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा।
● अमूल ताजा (टोंड दूध) पुरानी क़ीमत 55 रुपये प्रति लीटर से नई क़ीमत 57 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी।
● अमूल टी स्पेशल अभी 61 रुपये प्रति लीटर में मिलता था, जो अब 63 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा।




