ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ जनपद जालौन द्वारा विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन 9 नवम्बर को
जालौन। ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ जनपद जालौन के तत्वावधान में आगामी 9 नवम्बर 2025 (रविवार) को एक भव्य विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज, झांसी रोड, उरई छात्रावास सभागार में प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा।
कार्यक्रम में जिलेभर से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे। विचार गोष्ठी के दौरान पत्रकारिता की वर्तमान परिस्थितियों, जिम्मेदारियों और सामाजिक भूमिका पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित भी किया जाएगा।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारीगण — राजनैतिक, सामाजिक एवं मीडिया जगत से जुड़े अतिथियों के साथ मंच साझा करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों में एकता, निष्पक्षता और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को सशक्त बनाना है।
संघ के पदाधिकारियों ने जिले के सभी पत्रकारों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।






