नमस्कार आप देख रहे हैं Focus News 24×7 मैं हूँ अनामिका शाह और अब पेश है जालौन जिले से जुड़ी बड़ी खबर
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ साथ झांसी कमिश्नर और डीआईजी भी पहुंचे बाढ़ क्षेत्र,दिए राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश!
बाढ़ से मची तबाही का जायज़ा लेने पहुंचे झांसी के कमिश्नर विमल कुमार दुबे और पुलिस उपमहानिरीक्षक केशव कुमार।
दोनों अधिकारियों ने जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के साथ कालपी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव मंगरौल का दौरा किया।
यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित ग्रामीणों से मुलाक़ात कर उनकी समस्याओं को सुना, और प्रशासन को राहत व बचाव कार्य तेज़ करने के सख्त निर्देश दिए।
कमिश्नर ने कहा कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जाएगी। किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने आवश्यक स्थानों पर बेरीकेडिंग लगाने, पुलिस बल तैनात करने, और राहत व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक ए के सिंह, कोतवाल परमहंस तिवारी सहित पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद रहा।
🙏 अगर आपको हमारी ये रिपोर्ट पसंद आई हो,
तो वीडियो को लाइक करें,
अपने दोस्तों के साथ शेयर करें
और Focus News 24×7 चैनल को सब्सक्राइब ज़रूर करें।
🔔 बेल आइकन दबाना ना भूलें, ताकि हर खबर सबसे पहले आप तक पहुंचे।
धन्यवाद आप देख रहे हैं Focus News 24×7.






