चिरगांव में निकली भव्य कांवड़ यात्रा, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा नगर
📌 रिपोर्टर – अनुराग तिवारी, पत्रकार
■ Focus News 24×7 चैनल को सब्सक्राइब ज़रूर करें।
हर साल की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी चिरगांव नगर में अनूप शिवहरे देहाती के नेतृत्व में विशाल कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया।
इस भक्तिमय यात्रा में नगर की महिलाएं, पुरुष, बच्चे, और नन्हीं बच्चियों ने भी श्रद्धा और उल्लास से भाग लिया।
श्रद्धालु सबसे पहले बसों से खेरापति मंदिर पहुंचे, और वहां से बेतवा नदी से पवित्र जल अपने कांवड़ में भरकर लगभग 10 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए चिरगांव नगर लौटे। नगर में स्थित भोलेनाथ के मंदिरों में जल अर्पण किया गया।

पूरे रास्ते में नगरवासियों ने श्रद्धालुओं का फूलों की वर्षा, शर्बत, और मिठाई देकर जोरदार स्वागत किया।
विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष ने भी अपने आवास पर शिवभक्तों को सम्मानित किया।
इस भक्ति यात्रा में लगभग 5 हज़ार शिवभक्तों की भीड़ ने भाग लिया और पूरा नगर “बम-बम भोले” के जयकारों से गूंज उठा।
इस यात्रा में प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।
उप जिला अधिकारी, क्षेत्राधिकारी मोठ, थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह, बड़ागांव थाना प्रभारी संजय गुप्ता, नगर पालिका परिषद अधिकारी, बिजली विभाग के जेई साहब, राजू दीवान, भाजपा मीडिया प्रभारी मुनीम महाराज, अनुज साइबेरिया, अक्षय दुबेदी, और अवधेश चौबे जैसे गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्प वर्षा कर कांवड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
कार्यक्रम के अंत में दिलीप शिवहरे ने प्रशासन, नगर वासियों और सभी सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।






